कानपुर, अगस्त 19 -- Kanpur News: कानपुर। मेट्रो कार्य के चलते पिछले चार साल से खोदी गई जूही-हमीरपुर रोड राहगीरों के लिए नासूर बनकर रह गई। राहगीर आए-दिन जानलेवा सड़क की चपेट में आकर गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। जल्द सड़क निर्माण की मांग को लेकर वार्ड 14 की पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने महिलाओं के साथ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने लोटे में जल लेकर मेट्रो के प्रतीकात्मक बोर्ड पर 'जलाभिषेक' किया और सड़क बनवाने की मांग की। पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने कहा कि, मेट्रो ने जूही-हमीरपुर रोड को नरक बना दिया है। पिछले चार वर्षों में सड़क पर हादसों में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग चुटहिल हुए हैं। जलकल की लापरवाही के कारण भी लोगों की परेशानी बढ़ी है। मेट्रो कार्य के दौरान यूटिलिटी लाइनों को सही तरीके से न डालने से दूषित पानी आने के साथ सीवर भराव...