कानपुर, जुलाई 17 -- Kanpur News: कल्याणपुर संवाददाता। पनकी में एक एजेंट ने बीमा क्लेम दिलाने के नाम पर मृतक के परिवार के सदस्यों को तीन नई पॉलिसियां दिला दी। वहीं क्लेम निरस्त होने का विरोध करने पर एजेंट व उसके अधिवक्ता भाई ने पीड़ित से गाली गलौज व मारपीट की। पनकी के रतनपुर कॉलोनी निवासी सुदीप शर्मा ने बताया कि बड़े भाई प्रदीप शर्मा की एक एलआईसी पॉलिसी में वह नॉमिनी थे। 22 नवंबर 2025 को प्रदीप की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हैलट में भर्ती कराया था। 26 नवंबर को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। आरोप है कि उन्होंने क्लेम के लिए जब एलआईसी एजेंट अरुण कुमार श्रीवास्तव से बात की, तो उसने क्लेम पास कराने के लिए परिवार के सदस्यों के नाम पर तीन नई पॉलिसियां करा दी। बावजूद इसके क्लेम निरस्त हो गया। एलआईसी कार्यालय से जानकारी करने पर उन्हें ज्ञात हुआ कि क्ल...