कानपुर, अगस्त 18 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पुरवामीर में फेंके गए कचरे से क्रोमियम जमीन में करीब पांच फीट नीचे पहुंच गया है। कचरे के साथ दूषित मिट्टी को भी खोदकर निकाला जा रहा है। यही वजह है कि क्रोमियम युक्त कचरे की मात्रा बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) की निगरानी में पांच डंपर क्रोमियम युक्त कचरा उठाया गया। पुरवामीर में किसी केमिकल फैक्ट्री के संचालक ने बड़े पैमाने पर क्रोमियम युक्त कचरा फेंक दिया था। यूपीपीसीबी ने प्रदूषित स्थलों की जांच के बाद क्रोमियम युक्त कचरे के निस्तारण का आदेश दिया था। इस क्रम में 14 अगस्त से कचरा उठाए जाने का काम शुरू हुआ था। कचरा उठाए जाने के दौरान मिट्टी में क्रोमियम का प्रदूषण दिखाई दिया। लिहाजा, प्रदूषित मिट्टी को भी खोदकर निकाला जा रहा है। कचरे के अला...