कानपुर, सितम्बर 15 -- Kanpur News: कानपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ आनंदपुरी ने जैन स्थानक भवन में मंगलवार को पर्युषण पर्व मंगलवार को आठवें दिवस यानी संवत्सरी महापर्व क्षमा दिवस के रूप में मनाया गया। श्वेतांबर जैन समाज का पर्युषण पर्व मंगलवार को समाप्त हो गया। जोधपुर से आए स्वाध्यायी शुभम् बोहरा ने धर्म सभा में कहा कि क्रोध को कभी क्रोध से समाप्त नहीं किया जा सकता। जैन स्थानक भवन में शुभम् बोहरा ने कहा कि आग से कभी आग को बुझाया नहीं जा सकता। वैसे ही क्रोध को कभी क्रोध से समाप्त नहीं किया जा सकता। प्रयास करना भी आग में घी डालने के समान है। यह भी पढ़ें- जैन धर्म का खास पर्व है संवत्सारी, जानें इस दिन क्यों मांगी जाती है हर किसी से माफी क्रोध के कारण आत्मा दुर्गति की मेहमान बनती है। विचारों में क्रूरता आ जाती है हिंसा अनर्थ की ...