कानपुर, अगस्त 16 -- Kanpur News: कानपुर। खेल विभाग की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में क्रॉसकंट्री दौड़ का आयोजन हुआ। इसमें करीब 106 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ओपन पुरुष वर्ग में पांच किलोमीटर और महिला वर्ग में तीन किलोमीटर की दौड़ कराई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ाधिकारी ग्रीनपार्क कर्मवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुबह आठ बजे ग्रीनपार्क परिसर में ध्वजारोहण हुआ और राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। पांच किमी. दौड़ में सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पांच किलोमीटर ओपन पुरुष वर्ग में प्रिंस कश्यप विजेता और उमेश निषाद पहले व विनायक सिंह दूसरे उपविजेता रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: क्रॉस-कंट्री दौड़ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम मुकेश ने चौथा, रौनक गौतम ने पांचवां ...