कानपुर, अक्टूबर 2 -- Kanpur News: कानपुर। गांधी जयंती पर शुक्रवार को ग्रीन पार्क स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से पुरुष और महिला वर्ग में क्रॉसकंट्री दौड़ का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में करीब 54 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में पांच किलोमीटर और महिला वर्ग में तीन किलोमीटर की दौड़ हुई। ग्रीनपार्क स्टेडियम परिसर में सुबह साढ़े सात बजे क्रीड़ाधिकारी कानपुर मंडल कर्मवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। पुरुष वर्ग में अनुज ने पहला, संदीप ने दूसरा और मुकेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एकांश चौथे, सत्यम मिश्रा पांचवें और आदित्य यादव छठवें स्थान पर रहे।वहीं, महिला वर्ग में वंशिका शुक्ला ने पहला, पलक शुक्ला ने दूसरा और सिमी थापा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: स्टेडियम में 82 खिलाड़ियों ने लगाई ...