Kanpur News: क्रेडिट कार्ड हैककर 2.10 लाख का लगाया चूना, खरीदा आईफोन
कानपुर, सितम्बर 29 -- Kanpur News: कल्याणपुर। रावतपुर में साइबर ठगों ने ठगी को अंजाम देकर युवक को 2.10 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पहले क्रेडिट कार्ड से रकम उड़ाई, फिर शॉपिंग अकाउंट में अपना नंबर जोड़कर आईफोन समेत दो महंगे मोबाइल खरीद लिए। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिवपुरी निवासी शैलेंद्र कुमार के मुताबिक, 21 अगस्त को उनके एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से 99 हजार और 10 हजार रुपये के दो अनधिकृत लेनदेन हुए। इसके बाद खाते से 2,770 और 2,000 रुपये भी निकाल लिए गए। इतना ही नहीं, ठगों ने उनके ऑनलाइन शॉपिंग अकाउंट में अपना मोबाइल नंबर जोड़ दिया और 87,104 रुपये का आईफोन व 9,733 रुपये का लावा मोबाइल खरीद लिया। ठगी का पता चलने पर जब उन्होंने जोड़े गए नंबर पर कॉल किया तो वह बंद मिला। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.