कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता वीएसएसडी कॉलेज में सोमवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में क्राइस्टचर्च कॉलेज ने एक्सिस कॉलेज को 138 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, डीबीएस कॉलेज की टीम के नहीं पहुंचने पर केके कॉलेज इटावा को वॉकओवर मिला।क्राइस्टचर्च कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सम्राट के 65 रन और रणधीर के 66 रन की बदौलत छह विकेट पर 199 रन बनाए। गेंदबाजी में अंकित दुबे ने तीन खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। जवाब में खेलने उतरी एक्सिस कॉलेज की टीम सिर्फ 61 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आदित्य कुशवाहा के 23 रन बनाए। गेंदबाजी में आशुतोष ने तीन, राजकुमार और प्रणवीर ने दो-दो विकेट लिया। प्रतियोगित...