Kanpur News: क्रांतिकारी प्रीमियर लीग-4 का मेगा ऑक्शन 23 अगस्त को
कानपुर, जुलाई 30 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता क्रांतिकारी प्रीमियर लीग-4 के मेगा ऑक्शन की तैयारियां तेज हो गई हैं। लीग के खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन 23 अगस्त को काकादेव स्थित एक रेस्टोरेंट में होगा। इस क्रिकेट लीग में 30 वर्ष से अधिक उम्र के क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। यह जानकारी गुरुवार को इंदिरानगर में हुई बैठक में कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन के अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने दी।संगठन के अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि पिछले सीजन की भांति इस बार भी प्रतियोगिता में चार टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें आजाद टाइगर्स, शिवाजी स्ट्राइकर्स, भगत ब्रिगेड और लक्ष्मीबाई वारियर्स शामिल हैं। इस बार सभी टीमों के नाम देश के महान क्रांतिकारियों के नाम पर रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि इस लीग का उद्देश्य 30 वर्ष से अधिक आयु के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.