कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: चकेरी। जरकलां गांव में शनिवार को कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के नीचे एक मजदूर की दबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा की मदद से ट्रक के नीचे दबे मजदूर के शव को बाहर निकलवाया। मूलरूप से बिहार के नवादा जिले के कचना गांव निवासी 45 वर्षीय सरजू मांझी जरकलां स्थित आरएस ब्रिक फील्ड में मजदूरी करता था। साथी मजदूरों ने बताया कि कोयला लदे ट्रक के चालक को सनिगवां मार्ग से जरकलां स्थित ईंट-भट्ठे तक पहुंचने का रास्ता बताने के लिए सरजू ट्रक में बैठा था। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और सरजू उसके नीचे दब गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थानाप्रभारी ने बताया कि अनियंत्रित कोयला लदे ट्रक के पटलने से हादसा हुआ है। मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हि...