Kanpur News: कोयलानगर फ्लाईओवर पर ट्रक की टक्कर से लोडर पलटा, चालक की मौत
कानपुर, जुलाई 4 -- Kanpur News: चकेरी। कोयलानगर फ्लाईओवर पर शनिवार दोपहर को एक ट्रक चालक ओवरटेक करने के चक्कर मे आगे चल रहे लोडर को टक्कर मारते हुए निकल गया। इससे लोडर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया और चालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार दोपहर को एक लोडर रामादेवी से नौबस्ता की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ओवर टेक करने के चक्कर मे लोडर को टक्कर मारते हुए निकल गया। इससे लोडर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर व खंभे से टकराकर पलट गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद वाहनों की लाइन लगने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था मे पड़े चालक को एम्बुलेंस से कांशीराम अस्पताल भेजा, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.