कानपुर, अगस्त 4 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की ओर से छह अगस्त, गुरुवार को विशेष कैम्प लगाया जाएगा। कैम्प में अग्निशमन विभाग, नगर निगम, विद्युत सुरक्षा विभाग व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) परिसर स्थित क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगने वाले कैम्प में कोचिंग संचालकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस शिविर में कोचिंग संचालक पंजीकरण एवं आवश्यक अनापत्तियों से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा को लेकर सभी कोचिंग संचालकों को मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया है। इ...