कानपुर, सितम्बर 25 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शुक्रवार सुबह से हुई बारिश ने उन सड़कों पर सफर मुश्किल कर दिया, जहां नगर निगम या अन्य विभागों ने कच्चा पैचवर्क या मलबा डाल रखा था। पनचक्की चौराहे से जयपुरिया स्कूल तक सड़क पर डाले गए मलबे के कारण कई दोपहिया वाहन सवार फिसलकर गिर गए। कर्रही में सीएम ग्रिड रोड और बगिया क्रॉसिंग से केस्को सबस्टेशन के बीच भी वाहन सवार हादसे का शिकार होते और बचते रहे। कई जगह गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग सका और वाहन सवारों को परेशानी हुई। खुदी सड़कें, गड्ढे और कीचड़ बने मुसीबत

बारिश से बढ़ी समस्या दिनभर हुई बारिश से शहर में खुदी सड़कें, पानी से भरे गहरे गड्ढे, कीचड़ और जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बने रहे। कई जगह पानी भरे गड्ढों में वाहन सवारों को सड़क की स्थिति का अंदाजा नहीं...