कानपुर, अक्टूबर 11 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। मुकदमा न दर्ज करने की नीति से अब लुटेरों के हौंसले बुलंद हैं। वह आये दिन वारदाते कर निकल जाते हैं, पुलिस तहरीर लेकर जल्द खुलासे का भरोसा देकर टरका देती है, लेकिन खुलासा न होने से लोगों में डर और दहशत का माहौल बना है। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ापुर गांव के पास माइनर की पटरी से सब्जी विक्रय करके वापस जा रहे गांव के प्रमोद कुशवाहा के साथ बाइक सवारों ने पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था। उसके शोर मचाने पर कुछ लोग पहुंचे तो बदमाशों की तलाश के दौरान हाईवे किनारे बदमाश छिपे दिखे। घेराबंदी पर बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए। बिना नंबर की बाइक को पीड़ित के साथ ग्रामीणों ने लाकर पुलिस को सौंप दिया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा लिखने के बजाय तीन दिन तक जांच पड़ताल मे उलझाकर मामला ठंडा...