कानपुर, जुलाई 29 -- Kanpur News: पुखरायां। कस्बे के सुआ बाबा और बड़े महादेव मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने समर्थकों के साथ पहुंचकर सुआ बाबा और भोलेनाथ के दर्शन करके आरती करने के बाद महंत नागा बाबा सहित महात्माओं का फूल-माला पहनाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरण किया। सुआ बाबा मंदिर के पुजारी महादेव और बड़े महादेव मंदिर महंत दिगंबर सोनक गिरी नागा बाबा को फूल माला पहनाकर अंगवस्त्र भेंट करके आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुकुल पांडेय, अक्षय त्रिवेदी, सौरभ मिश्र, जीतू शर्मा, मोनू चक, आशीष कुमार और राजेन्द्र प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: 15 दिवसीय सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन यह भी पढ़ें- शिष्यों ने गुरु वंदना कर लिया आशीर्वाद यह भ...