कानपुर, जुलाई 22 -- Kanpur News: पुखरायां,संवाददाता। कस्बे के नगर पालिका बैंक्वेट हाल में बुधवार को बीजेपी के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने तहसील क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया। बुधवार को आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने पहुंचकर पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र में मालार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री ने तहसील क्षेत्र के पुखरायां,अमरौधा,बरौर, गजनेर और मुक्ता नगर आदि मंडल के पवन कुमार,दिनेश सिंह पाल, रेखा देवी,आदर्श कटियार, विवेक कुमार,अमित कुमार,अंकित शुक्ल, प्रमोद त्रिपाठी, शशिकांत, ऋषि पाल, शिवम आदि बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: स्याना में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में...