कानपुर, सितम्बर 8 -- Kanpur News: चकेरी। कैंट के शुक्लागंज गंगापुल पर सोमवार की देर रात को एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की स्कूटी पर पुल के किनारे खड़ी पाई। वहीं गोताखोरों और जलपुलिस की मदद से युवक की तलाश की गई लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका। रेलबाजार थानाक्षेत्र के शांतिनगर निवासी अंकुर अरोड़ा उर्फ छोटू एक पान मसाला कंपनी सेल्समैन का काम करता था। परिवार में मां मंजू है। पिता सुधीर अरोड़ा की मौत हो चुकी है। चाचा सुशील अरोड़ा ने बताया कि सोमवार रात अंकुर स्कूटी लेकर घर से निकला था। उसके बाद वह शुक्लागंज पुल पहुंचा। यह भी पढ़ें- पापा मुझे तलाशने का प्रयास मत करना, कहकर गंगा में कूदा युवक सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर उसने गंगा में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद स...