Kanpur News: केस्को हेल्पडेस्क प्रतिनिधियों की एमडी ने लगाई क्लास
कानपुर, जुलाई 22 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। केस्को एमडी नेहा जैन ने बुधवार को केसा हाउस मुख्यालय में हेल्पडेस्क व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने शहर की आठ हेल्पेडस्क में तैनात प्रतिनिधियों (एक्जीक्यूटिव) से कहा कि उपभोक्ता सर्वोपरि मानकर ही काम करें। हेल्पडेस्क पर आने वाले उपभोक्ता की समस्या को ध्यान से सुनें और उसकी शिकायत नोट कर उसे टोकन नंबर देने भर से जिम्मेदारी पूरी न मान लें। उसे समय से संबंधित इंजीनियर तक पहुंचाएं। केस्को अफसरों को ताकीद की कि शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर ऑनलाइन दर्ज कर उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराएं। ताकि उपभोक्ताओं को बार-बार हेल्पडेस्क का चक्कर न लगाना पड़े। 18004101912 हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करें। शिकायत और समस्या के समाधान के बाद उपभोक्ता को फीडबैक दें। इसके अलावा एमडी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.