कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर। खलासी लाइन स्थित केस्को की परिवर्तक कार्यशाला से चोरों ने करीब दो लाख के तांबा और एल्युमिनियम के तार पार कर दिए। घटना की जानकारी होने पर केस्को के अवर अभियंता सौरभ यादव ने ग्वालटोली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। अवर अभियंता सौरभ यादव के अनुसार, आठ अक्टूबर को ड्यूटी पर तैनात गार्ड शैलेन्द्र कुमार ने कॉल कर कार्यशाला से सामान चोरी होने की सूचना दी। जिसकी जांच कराने पर पता चला कि ट्रांसफार्मर वाइंडिंग क्वाइल 12 तांबे की और छह एल्युमिनियम की गायब हैं। उन्होंने ग्वालटोली पुलिस से मामले की शिकायत की। ग्वालटोली थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...