Kanpur News: केस्को की हाइटेक लैब में एआई मॉडल लागू करने की तैयारी- एमडी
कानपुर, अगस्त 6 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। केस्को एमडी नेहा जैन ने बुधवार को परेड बिजलीघर स्थित हाईटेक लैब का निरीक्षण कर विद्युत उपकरणों की गुणवत्ता जांच व्यवस्था और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने हाइटेक लैब में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल एनालिटिक्स आधारित परीक्षण और विश्लेषण प्रणाली लागू करने की संभावनाओं का अध्ययन करने के लैब प्रभारी एक्सईएन देवेंद्र वर्मा व अफसरों को निर्देश दिए। एमडी ने लैब में उपलब्ध उपकरणों से 400 केवीए वितरण ट्रांसफार्मर और डीपीसी वायर का निर्धारित जीटीपी (गारंटीड टेक्निकल पैरामीटर्स) के अनुसार परीक्षण कराया और गुणवत्ता मानकों का मिलान कराया। उन्होंने सभी परीक्षण भारतीय मानक (आईएस) और स्वीकृत जीटीपी के अनुरूप ही करने और किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न करने की हिदायत दी। सभी परीक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.