कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से अंडर-13 कैंप के लिए चयनित 30 खिलाड़ियों के बीच एचबीटीयू मैदान पर अभ्यास मैच खेला गया। इसमें केसीए-ए ने केसीए-बी को आठ विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीए-बी ने 30 ओवर में छह विकेट पर 124 रन बनाए। टीम की ओर से अनंत कुमार मिश्रा ने 50 रन, वीर सिंह ने 17 रन और शिवांश कुमार सिंह ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में देवेश कार्तिक ने तीन और माधव गुप्ता ने एक विकेट लिया। जवाब में केसीए-ए की टीम ने 29.3 ओवर में दो विकेट खोकर 125 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम की ओर से उत्कर्ष द्विवेदी ने 49 रन और कृष्णा यादव ने 44 रन बनाए। गेंदबाजी में सजल श्रीवास्तव और हर्षवर्धन को एक-एक सफलता मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...