कानपुर, सितम्बर 12 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की 76वीं एजीएम (वार्षिक आमसभा) रविवार को केशवपुरम स्थित केडीएमए वर्ल्ड स्कूल में आयोजित की जा रही है। एजीएम में कानपुर क्रिकेट की नई कार्यकारिणी के लिए चुने गए चेहरों के नाम घोषित किए जाएंगे। चर्चा है कि केसीए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संजय तिवारी को और सचिव पद पर दिनेश कटियार के नाम पर मुहर लग सकती है। वहीं, केपीएल कमिश्नर पद पर सुशील वाधवानी बाटू के नाम की घोषणा हो सकती है।केसीए की एजीएम में लगभग सभी नए चेहरों को मौका मिलता दिख रहा है। लंबे समय से चेयरमैन पद पर कार्यरत डॉ. संजय कपूर भी अपना पद छोड़ सकते हैं। उनके स्थान पर केसीए का नया चेयरमैन भी बनाया जा सकता है। जिसके लिए केसीए में मंथन जारी है। सूत्रों के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर कौशल सिंह, सुरपाल...