Kanpur News: केडीए ने आवंटित कर बसाया, नगर निगम उजाड़ रहा
कानपुर, सितम्बर 22 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। केडीए से आवंटित पटकापुर आदर्श बस्ती को नगर निगम जोन एक के अधिकारी ने नोटिस देकर ध्वस्तीकरण का अल्टीमेटम दिया है। नोटिस मिलने के बाद भाजपा कानपुर बुंदेलखंड व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्त के नेतृत्व में पीड़ितों ने एडीएम सिटी से मिल समस्या बताई। कहा कि नगर निगम लोगों को उजाड़ने की बात कर रहा है। इसे किसी कीमत पर सहन न किया जाएगा। विनोद गुप्त ने एडीएम सिटी से कहा कि आदर्श मलिन बस्ती को नगर निगम ने अनधिकृत, विधि विरुद्ध ध्वस्तीकरण करने का जो नोटिस दिया है। इस कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। एडीएम सिटी को सौंपे पत्र में बताया कि 20/126 पटकापुर स्थित दशकों पुरानी केडीए की अभिलेखित मलिन बस्ती के गरीबों के आवासों को नगर निगम जोन-1 द्वारा अतिक्रमण के नाम पर उजाड़े जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.