Kanpur News: केडीए के पूर्व लिपिक समेत तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा
कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। केडीए की जूही कला योजना में भूखंड की फर्जी फ्रीहोल्ड डीड और रजिस्ट्री का मामला सामने आया है। आरोप है कि केडीए के पूर्व बर्खास्त लिपिक कंचन कुमार गुप्ता ने अन्य लोगों के साथ मिलकर विभाग के अभिलेखों में आवंटन का रिकार्ड नहीं होने के बावजूद भूखंड का एक हिस्सा बेच दिया। केडीए के जोन-3 के विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला की शिकायत पर स्वरूप नगर पुलिस ने पूर्व बर्खास्त लिपिक समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी काम मुकदमा दर्ज किया। सत शुक्ला की तहरीर के अनुसार जूही कला योजना संख्या-द्वितीय के ब्लॉक-डब्ल्यू स्थित भूखंड संख्या 750 का कुल क्षेत्र 1250 वर्ग गज है। दस्तावेजों में भूखंड का आवंटन चार जुलाई 1967 को मुन्नी देवी पत्नी प्रेमशंकर के नाम पर 22 रुपये प्रति वर्गगज की दर से होना दर्शाया गया है। इसकी कुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.