Kanpur News: केडीए उपाध्यक्ष आवास के सामने धंसी रोड
कानपुर, जुलाई 2 -- Kanpur News: कानपुर। केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक के मोतीझील स्थित आवास के सामने गुरुवार को रोड धंस गई। इसकी सूचना पर नगर निगम और जलकल के इंजीनियर मौके पर पहुंचे। गड्ढे की बैरिकेडिंग कर दी गई है। अब शुक्रवार को सड़क खोदी जाएगी। जलकल जोन चार के जेई राकेश कुमार ने पाया कि गड्ढे में पानी भरा हुआ है। इससे अनुमान लगाया गया कि पाइप लाइन में लीकेज हो सकता है। सहायक अभियंता रविकांत सिंह ने बताया कि खुदाई के बाद ही सड़क धंसने की वजह पता चल सकेगी। शाम तक यहां सैर सपाटा करने वालों की संख्या ज्यादा रहती है इसलिए फौरन नहीं खोदा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.