Kanpur News: कूष्मांडा का पूजन कर श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे
कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। नवरात्र के मौके पर जिले के मंदिरों से लेकर 364 स्थानों पर सजाए गए पूजा पांडालों में आदिशक्ति के पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।इसी क्रम में बुधवार को भी माता के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा का जयकारों के बीच पूजन कर श्रद्धालुओं ने रोग-शोक दूर करने व आयु, यश, बल और आरोग्य की कामना की।वहीं घरों व मंदिरों में दुर्गा सप्तशती के पावन मंत्र गूंजते रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: मां चंद्रघंटा का हुआ पूजन, मंदिरों में गूंजे जयकारेमंदिरों और पूजा पांडालों में उमड़ी भीड़ नवरात्रि के मौके पर बुधवार को भी मूसानगर के मुक्तेश्वरी मंदिर, लम्हरा गांव के परहुल देवी मंदिर मैथा ब्लॉक के ज्योती गांव स्थित बगलामुखी मंदिर, पुखरायां कस्बे में स्थित मौहर माता मंदिर,राजपुर की शीतला माता मंदिर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.