कानपुर, जुलाई 16 -- Kanpur News: डेरापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कुढ़ावल गांव में बिजली बिल जमा कराने के लिए लगाए गए विशेष शिविर के दौरान विद्युत विभाग की टीम के साथ अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट के प्रयास का मामला सामने आया है। अवर अभियंता अवधेश कुमार ने डेरापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार 15 जुलाई की शाम कुढ़ावल गांव में बिजली बिल जमा कराने के लिए विशेष शिविर लगाया गया था। शिविर में गंगासागर (टीजी-2) तथा संविदा कर्मी लाइनमैन हर्ष यादव, सौरभ, मोहन और रामनरेश मौजूद थे। टीम बकायेदार उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए प्रेरित कर रही थी तथा बकाया न जमा करने वालों के अस्थायी विद्युत संयोजन विच्छेद की कार्रवाई कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान निशा पत्नी गुड्डू, राजकुमारी पत्नी होरीलाल तथा कुछ अज...