कानपुर, सितम्बर 7 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। आवारा कुत्ते अब आक्रामक होकर लोगों पर हमला करने लगे हैं। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रजपुरवा गांव में रविवार सुबह कुत्ते ने एक बारह साल की बच्ची पर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। गंभीर हालत में सीएचसी पहुंची पीड़ित बच्ची के पेट के नीचे दस टांके लगाने पड़े। इसके बाद उसको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। जबकि मलखानपुर गांव की एक और महिला कुत्ते के हमले में घायल हो गईं। रजपुरवा गांव निवासी पवन कुमार की 12 वर्षीय पुत्री आरती घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। जान बचाकर घर की ओर भाग रही बच्ची के पेट के निचले हिस्से में भयंकर घाव हो गए। मोहल्ले के लोगों ने लाठी डंडा लेकर कुत्ते को भगाकर बच्ची को किसी तरह बचाया। इसके बाद...