कानपुर, अगस्त 20 -- Kanpur News: कानपुर। राजकीय बाल गृह (बालिका) में किशोरियां कुकिंग (खाना बनाना) या आर्ट्स एवं क्राफ्ट सीखने से अधिक योग, डांस व सिलाई सीखना अधिक पसंद कर रही हैं। किशोरियों में शिक्षा का भी क्रेज अधिक नहीं है। यह खुलासा छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के समाज कार्य विभाग की ओर से राजकीय बाल गृह में किए गए सर्वे में हुआ। सर्वे के अनुसार, किशोरियां आत्मनिर्भर बनने के लिए ऐसा हुनर सीखना चाहती हैं, जिससे वे अपना भविष्य संवार सकें। सीएसजेएमयू के समाज कार्य विभाग ने राजकीय बाल गृह के 200 से अधिक किशोर व किशोरियों पर सर्वे किया। सर्वे के अनुसार 40 फीसदी किशोरी डांस व योगा सीखना चाहती हैं। वहीं, 30 फीसदी किशोरियां सिलाई-कढ़ाई सीखना चाहती हैं। 27 फीसदी किशोरियां ब्यूटीशियन व वेलनेस का कोर्स करना चाहती हैं। 26 फी...