कानपुर, अगस्त 5 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक बंजारा डेरा के रहने वाले पांच साल के बच्चे की कुकर्म के बाद भेद खुलने के डर से गला घोटकर हत्या की गई थी। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपित ने पुलिस की पूछताछ में अपना कुकृत्य स्वीकार करते हुए यह बात कही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार देर रात मुकदमा दर्ज करने के बाद पॉक्सो एक्ट व कुकर्म की धारा की बढ़ोत्तरी की। पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को हत्यारोपित का चालान कर दिया गया। सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला पांच साल का बच्चा रविवार शाम को अचानक लापता हो गया था। तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर उसके परिजनों ने रात करीब साढ़े 9 बजे डायल- 112 पर उसके लापता होने की सूचना दी थी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने देर रात गांव ...