कानपुर, सितम्बर 7 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। स्थानीय बाईपास से जा रही अल्लापुर जाने वाली रोड दीनदयाल नगर वार्ड-13 में अनगिनत गड्ढे होने के कारण पालिका की ओर से 300 मीटर रोड आरसीसी डाल कर बनवाई गई, लेकिन आगे की रोड यह कहकर छोड़ दी गई कि वहां आबादी कम है। जबकि वहां खुले स्कूल में 1500 छात्र-छात्राएं कीचड़ से गुजर कर अपने स्कूल पहुंच पा रहे हैं, जिसके चलते बच्चों में आक्रोश है। नगर पालिका की ओर से बाईपास से अल्लापुर गांव की ओर जाने वाली दीनदयाल नगर वार्ड 13 में 300 मीटर रोड आरसीसी डालकर उसे 4 माह पहले बनवाया गया था। उसी रोड पर एक हाईस्कूल तक छात्र-छात्राओं का स्कूल है। रोड बनते समय स्कूल जाने वाले बच्चे बहुत खुश थे कि अब उन्हें गड्ढों व कीचड़ से निजात मिल जाएगी, लेकिन पालिका ने वह सीसी रोड मात्र 300 मीटर ही बनाई। जब लोगों ने पूछा कि आ...