Kanpur News: किसी भी सूरत में न हो खाद की समस्या : डीएम
कानपुर, अक्टूबर 21 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बुवाई के सीजन में किसानों को खाद की किल्लत न हो, इसके लिए डीएम महेन्द्र सिंह तंवर ने अधिकारियों को उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खाद का बफर स्टॉक अधिकतम 100 मीट्रिक टन रखने और खेप पहुंचते ही सहकारी समितियों को भेजने को कहा, ताकि गोदामों में खाद जमा न रहे और किसानों को समय पर उपलब्ध हो सके। डीएम ने विकास भवन में आयोजित किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश दिए। डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को यूरिया, डीएपी और एनपीके के स्टॉक व वितरण की प्रतिदिन समीक्षा करने को कहा। कम स्टॉक वाली समितियों पर विशेष ध्यान देने के साथ ही खाद आपूर्ति संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। उन्होंने निर्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.