कानपुर, अगस्त 21 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। कस्बे के गेस्ट हाउस में शुक्रवार को किसान बनेगा उद्योगपति किक्की के प्रदेश चेयरमैन उमाशंकर सचान उर्फ राजाबाबू के नेतृत्व में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य वक्ताओं ने किसानों को कृषि से संबंधित और पशुओं से दूध उत्पादन और पशुओं के पोषण के विषय में पशुपालकों को बताकर जागरूक किया। गेस्ट हाउस में शुक्रवार को किसान बनेगा उद्योगपति किक्की के प्रदेश चेयरमैन उमाशंकर सचान उर्फ राजाबाबू के नेतृत्व में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जहां पर चेयरमैन उमाशंकर सचान और संत शरण सचान ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं पर किक्की के पूर्व चेयरमैन सुरेश सचान ने संबोधन में कहाकि किसान कृषि क्षेत्र में अलग-अलग अच्छे प्रजातियों के बीज और जैविक खादो...