कानपुर, अगस्त 17 -- Kanpur News: रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के भग्गा निवादा गांव निवासी संतोष कुमार शनिवार शाम पत्नी सुमन के साथ दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान प्रधान जयचंद सिंह, प्रतिनिधि मोनी सिंह उर्फ कौशल, आकाश व बाबू सिंह ने दरवाजे से मिट्टी उठाकर सरकारी कब्जाई जमीन पर भराव करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उक्त लोगों ने गाली गलौज व लाठी डंडा लेकर हमला कर दिया। प्रधान ने सिर में फावड़ा मार दिया, जिससे गंभीर चोटें आ गईं। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहां से डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...