Kanpur News: किसान ने फांसी लगाकर दी जान
कानपुर, अगस्त 29 -- Kanpur News: कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के तरौंदा में किसान ने शनिवार को घर के अंदर बरामदे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल की जांच पड़ताल के साथ साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तरौंदा गांव निवासी 45 साल का मनोज कुशवाहा खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक मनोज को नशे की लत थी। परिवार के लोग मकान की ऊपरी मंजिल पर रहते हैं, जबकि नीचे का हिस्सा जानवरों के लिए भूसा रखने और अन्य घरेलू उपयोग में लिया जाता है। इसी हिस्से में बने बरामदे में शनिवार देर रात मनोज ने रस्सी के सहारे पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली।परिजनों ने बताया कि घटना के समय परिवार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.