कानपुर, अक्टूबर 23 -- Kanpur News: कानपुर। कानपुर को आईटी हब और जैविक खाद के उत्पादन बढ़ाने को लेकर राज्ससभा सदस्य प्रकाश पाल ने शुक्रवार को आईआईटी में प्रोफेसरों संग मंथन किया। कहा कि जैविक खाद के उपयोग से एक तो जमीन की उर्वरा शक्ति बरकरार रहेगी तो इससे जिंसों का होने वाला उत्पादन स्वास्थ्य के लिए लाभदायी होगा। आईटी हब बनने युवाओं के लिए रोजगार के नए साधन सृजित होंगे। प्रकाश पाल ने प्रोफेसरों से कहा कि किसानों को जैविक खाद के प्रति जागरूक किया जाए। कृषि क्षेत्र में इसके प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने के विषय पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।लगभग एक घंटे तक चली चर्चा में डीन ऑफ रिसोर्स एंड एलुमनी प्रो. अमेय करकरे, प्रो. अंकुश शर्मा, प्रो. जयंत सिंह सहित अन्य अनुभवी शिक्षाविदों से संवाद कर उनके सुझाव प्राप्त किए गए। कानपुर की तकनीकी क्...