Kanpur News: किशोर को तमाचा मारकर बाइक सवारों ने 40 हजार लूटे
कानपुर, जुलाई 24 -- Kanpur News: चकेरी, संवाददाता। हनुमंत विहार में दूध लेने के बहाने से डेयरी में घुसे बाइक सवार दो लुटेरों ने किशोर को तमाचा मारकर गुल्लक में रखे 40 हजार रुपये लूट लिये और भाग निकले। बाइक सवार आरोपित इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के सागरपुरी निवासी ओम शंकर बाजपेयी दूध डेयरी संचालक हैं। ओम शंकर ने बताया कि उनके दोनों बेटे मानस और 13 वर्षीय प्रखर भी उनके काम डेयरी में हाथ बंटाते हैं। ओमशंकर ने बताया कि सुबह दूध सप्लाई करना था। इसलिए वह छोटे बेटे प्रखर को दुकान में छोड़कर चले गए। इसी बीच बाइक सवार लुटेरे डेयरी में आये। फिर आरोपितों ने बेटे से आठ लीटर दूध मांगा। इस पर प्रखर दूध लेने के लिए फ्रीजर के पास पहुंचा तो दोनों लुटेरे दुकान में घुस आए। इसके बाद एक यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.