कानपुर, जुलाई 18 -- Kanpur News: मंगलपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक बुजुर्ग ने अपनी नातिन को बहला कर ले जाने व हत्या कर शव को कहीं फेंक देने की आशंका जताते हुए एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 70 वर्षीय वृद्ध ने न्यायालय को दी तहरीर में बताया कि 5 जून को उसकी 17 वर्षीय नातिन शाम को शौच क्रिया के लिए निकली थी। तभी संतोष नाम का व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर गलत इरादे से अपने साथ ले गया। अभी तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं जब उसने संतोष से फोन से बात की तो उसने कहाकि नातिन को भूल जाओ। उसने उसे मार करके फेंक दिया। पीड़ित ने अपनी नातिन को ले जाकर हत्या कर शव को फेंक देने की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज...