Kanpur News: किशोरी के पैर में पड़ी प्लेट का नट फंसा, सर्जरी में हड्डी टूटने पर बवाल
कानपुर, अगस्त 8 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला अस्पताल उर्सला के डॉक्टर की लापरवाही ने एक किशोरी को खतरनाक मोड़ पर पहुंचा दिया। किशोरी के पैर में चार साल पहले पड़ी प्लेट का नट निकालने को की गई सर्जरी में हड्डी टूट गई। यह वही हड्डी है, जिसे जोड़ने के लिए प्लेट और नट लगाए गए थे। आखिरी नट नहीं निकला तो डॉक्टर ने इलाज से हाथ खींचते हुए कहीं और ले जाने की सलाह दे डाली। इस बात पर डॉक्टर के खिलाफ परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। हंगामा होने और मारपीट की नौबत पर डॉक्टर ने भागना चाहा तो जमकर धक्कामुक्की की गई। सुरक्षाकर्मियों व मेडिकल स्टाफ ने किसी तरह बचाया। जाजमऊ पुरानी चुंगी निवासी नफीस के अनुसार उनकी 15 वर्षीय बेटी का चार वर्ष पहले बायां पैर टूट गया था। उस समय उर्सला अस्पताल में आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुनील उत्तम ने ऑपरेशन कर प्लेट लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.