कानपुर, नवम्बर 16 -- Kanpur News: आशीष दीक्षित कानपुर। घर से निकलते वक्त चाबी कहां रखी, कुछ देर पहले किससे बात हुई या जरूरी काम क्या करना था... अगर ऐसी छोटी-छोटी बातें बार-बार भूल रहे हैं तो इसे केवल तनाव या मानसिक थकान समझकर नजरअंदाज न करें। शरीर की सफाई करने वाली किडनी में आई खराबी भी धीरे-धीरे दिमाग की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है। किडनी की छन्नी कमजोर पड़ने पर खून में जमा होने वाले जहरीले तत्व याददाश्त पर असर डालते हैं। एकाग्रता घटने लगती है और मरीज को भ्रम की स्थिति भी हो सकती है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के अध्ययन में जनवरी से अक्टूबर के बीच किडनी के 118 मरीजों में इस तरह की परेशानी सामने आई है।

किडनी की खराबी से दिमाग पर असर खून में जहर बढ़ा तो दिमाग पर पड़ा असर : जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसके गौतम के अनुसार...