कानपुर, अक्टूबर 2 -- Kanpur News: कानपुर। चकेरी के लाल बंगला में बाइक से कार टकराने के बाद विवाद में कार सवार युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक सवार युवक से मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने पेट्रोल पंप के नोजल से उसके सिर पर भी वार किया। पीड़ित की तहरीर पर चकेरी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जाजमऊ के मानस विहार निवासी दिवा साहू के अनुसार, वह 28 सितंबर की रात बाइक से कैंट से अपने घर जा रहा था। लाल बंगला में पेट्रोल पंप के पास काजीखेड़ा निवासी प्रशांत तिवारी अपनी कार बैक कर रहा था। यह भी पढ़ें- Kanpur News: दबंगों ने बाइक सवार दोस्तों को पीटा, पांच पर केस इसी दौरान कार बाइक से टकरा गई। आरोप है कि इसके बाद प्रशांत ने दिवा से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर प्रशांत ने अपने साथी अंकित कनौज...