कानपुर, जुलाई 31 -- Kanpur News: कानपुर। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आयोजित कानपुर राखी बाजार 2026 ने शुक्रवार को शहरवासियों को फैशन, हस्तशिल्प और लाइफस्टाइल का शानदार अनुभव दिया। गैंजेज क्लब में हुए इस राखी बाजार में 45 से अधिक होमग्रोन (स्थानीय एवं उभरते) ब्रांड्स ने अपने आकर्षक उत्पादों का प्रदर्शन किया। डिजाइनर परिधान, ज्वैलरी, हस्तशिल्प उत्पाद, गिफ्टिंग कलेक्शन आदि ने लोगों को आकर्षित किया। यहां गैंजेज क्लब के चेयरमैन विजय कपूर और पूर्व विधायक अजय कपूर ने सहभागिता कर प्रयासों को सराहा। आयोजक मुदिता अग्रवाल एवं निर्मल गोयल ने बताया कि कानपुर राखी बाजार 2026 का उद्देश्य स्थानीय महिला उद्यमियों, डिज़ाइनर्स और होमग्रोन ब्रांड्स को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...