कानपुर, अगस्त 1 -- Kanpur News: कानपुर। कानपुर मेट्रो यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और समृद्ध यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी यात्रा को ज्ञानवर्धक एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए निरंतर नए प्रयास करता रहा है। इसी क्रम में पुस्तक संस्कृति को प्रोत्साहित करने और यात्रियों को एक समृद्ध अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से कानपुर सेंट्रल, बड़ा चौराहा और मोती झील मेट्रो स्टेशनों पर विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से पुस्तक मेलों का आयोजन किया गया है। कानपुर मेट्रो के एनसीएमसी गो-स्मार्ट कार्डधारकों को यहां पुस्तकों की खरीद पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जा रही है। यह भी पढ़ें- मेट्रो के स्मार्ट गो कार्ड को नहीं बदला तो खत्म हो जाएगी वैधता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...