कानपुर, सितम्बर 19 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बर्रा स्थित कारगिल पेट्रोल पंप के सामने कब्रिस्तान से सटी सरकारी जमीन पर अवैध रूप से किए गए निर्माण को शनिवार को बुलडोजर से ढहा दिया गया। यहां कब्रिस्तान की आड़ में एक कमरा और बाउंड्री बनवा ली गई थी। कुछ युवाओं ने कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन भारी पुलिस बल और पीएसी के चलते उनकी एक न चली।केडीए के ओएसडी सत शुक्ला ने बताया कि मेट्रो लाइन के लिए जमीन की नापजोख हुई तो पता चला कि कब्रिस्तान के लिए आवंटित जमीन के बगल वाली भूमि पर कब्जा किया गया है, यह जमीन केडीए की है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: नगर निगम ने रहमानपुर में कब्जे से खाली कराई पांच करोड़ की जमीन जोन तीन के अधीन भूमि बैंक सेक्शन की ओर से यूपी नगर योजना एवं विकास अधिनियम -1973 की धारी 26 क (4) के तहत पहले नोटिस जारी किया ग...