कानपुर, नवम्बर 16 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। फीलखाना स्थित राधिका अपार्टमेंट में सोमवार भोर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की जानकारी होने पर अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में चीख पुकार मच गई। अपार्टमेंट में रहले वाले लोग जान बचाने के लिए ऊपर से कूदने लगे। कुछ लोगों ने पड़ोसियों के घर से निकल कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में एक महिला और बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक महिला और युवक घायल है। जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया है। पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने अपार्टमेंट के परिसर में खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग नहीं विकराल रूप ले लिया। इस दौरान आग का धुआं भरने से अपार्टमेंट में रहने व...