कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कानपुर देहात के राजपुर के खासबरा में बहू को पिटाई से बचाने के प्रयास से मां को बेटे ने डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। राजपुर के खसबरा गांव निवासी विमलेश शराब का लतीी है। गुरुवार रात शराब के पैसे नहीं देने पर वह पत्नी दुर्गा संग मारपीट कर रहा था। बहू को बचाने के लिए विमलेश की 65 वर्षीय मां रामसखी आ गईं तो बेटे ने उन पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। परिजन रामसखी को पीएचसी राजपुर ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने घटना ...