कानपुर, अगस्त 27 -- Kanpur News: कानपुर। बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में गुरुवार को 10वीं मंडलीय विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कानपुर नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विभिन्न आयु व भारवर्गों में स्वर्ण पदक जीता। अंडर-10 बालक वर्ग में विनायक, पीयूष, बालकृष्ण और असद ने अपने-अपने भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अंडर-14 बालिका वर्ग में सृष्टि, आयत, वैभवी और संजना विजेता बनीं। अंडर-17 वर्ग में रामजी, सुधांशु, आकर्ष, कृष्णा तो बालिका वर्ग में सारा खान, अवंतिका, साधना और नि​धि ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-19 के बालक वर्ग में आरव, आराध्य, सक्षम, सौरभ और बालिका वर्ग में जाह्नवी, नम्रता, मानसी और कोमल ने स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की उप प्रिंसिपल मंजूबाला श्रीवास्तव ने किया। इस म...