Kanpur News: कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ व झांसी जीते
कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कानपुर। 70वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में मेरठ, अयोध्या, झांसी, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर व कानपुर की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। किदवई नगर स्थित साउथ मैदान खेले गए अंडर-17 वर्ग के एकतरफा मुकाबले में झांसी ने बस्ती को पराजित किया। दूसरे मैच में आगरा ने अलीगढ़ को आठ विकेट से, वाराणसी ने सहारनपुर को आठ रन से और गोरखपुर ने देवीपाटन मंडल को 10 विकेट से पराजित किया। अंडर-19 वर्ग में आजमगढ़ ने बरेली को आठ विकेट से, गोरखपुर ने बस्ती को 79 रन से, मेरठ ने अलीगढ़ को 35 रन से और कानपुर ने देवीपाटन को 104 रन से हराया। अंडर-14 वर्ग में मेरठ ने रोमांचक मुकाबले में मुरादाबाद को 10 रन से पराजित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.