कानपुर, अगस्त 1 -- Kanpur News: कानपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रामादेवी से सीधे लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को रोक दिया। इन वाहनों को या तो जीटी रोड से फतेहपुर या फिर एलिवेटेड रोड से प्रयागराज को मोड़ा तो जाम लगा। शनिवार को ट्रैफिक भी ठीकठाक था। भारी वाहनों के जमावड़े से हल्के वाहनों को दिक्कतें हुईं। इस वजह से एलिवेटेड और सर्विस लेन पर रामादेवी चौराहे के चौतरफा ट्रैफिक रेंगते रहा। रामादेवी चौराहे पर फतेहपुर साइड मुहाने पर चर्च से लेकर बंगाली कालोनी रोड के मोड़ तक तिपहिया वाहनों के कब्जे और फलों के ठेले की वजह से जाम ने विकराल रूप लिया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: आनंदेश्वर मंदिर व बिठूर में चौतरफा बदला रहेगा ट्रैफिक इससे ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने में पसीना छूट गया। रात 8 से नौ बजे के बीच अधिक वाहन लोड रहा तो दिक्कतें अधिक...