कानपुर, नवम्बर 15 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में डेंगू व मलेरिया के साथ डेंगू के लक्षण वाला बुखार कहर बरपा रहा है। सरकारी आकडों मे ंअभी तक 78 डेंगू पीड़ित व 88 मलेरिया के मरीज मिल पाए हैं। जबकि किट से जांच के बाद निजी अस्पतालों में दो सौ से अधिक डेंगू के मरीज भर्ती होकर उपचार करा हैं। इसके बाद भी सरकारी अस्पतालों में इलाज की खानापूरी हो रही है। रविवार को 29 स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित स्वास्थ्य मेले में पहुंचे बुखार पीड़ित 187 मरीजों सहित कुल 1727 मरीज इलाज कराने पहुंचे। बुखार पीड़ितों की जांच में कोई मरीज डेंगू व मलेरिया से पीड़ित नहीं मिलने का दावा किया गया। जिले में बुखार के साथ डेंगू व मलेरिया के प्रकोप के बाद भी इलाज की खानापूरी के साथ ही डॉक्टरों व कर्मियों की मनमानी भी चरम पर है। मरीजों को निकटतम अस्पतालों में ही उ...